होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने लिए सात संकल्प, डीएम ने किया वृक्षारोपण
 
पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने लिए सात संकल्प, डीएम ने किया वृक्षारोपण
Updated: 4/22/2026 10:46:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने लिए सात संकल्प, डीएम ने किया वृक्षारोपण
*गौरैया संरक्षण को बढ़ावा, विद्यालय परिसर में लगाए गए 10 कृत्रिम घोंसले
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।विश्व पृथ्वी दिवस पर बुधवार को ईदगाह कॉलोनी स्थित माँ कस्तूरबा गर्ल्स इंटर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने पृथ्वी को बचाने के लिए सात संकल्प लिए। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने लीफ कंपोस्ट बिन का उद्घाटन किया, नीम का पौधा रोपित किया और गौरैया संरक्षण के लिए विद्यालय परिसर में 10 कृत्रिम घोंसले लगाए जाने की पहल की सराहना की।
जिलाधिकारी ने कहा कि सूखी पत्तियों से प्राकृतिक खाद तैयार करने जैसे प्रयोग पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बेहद उपयोगी हैं। इस तरह के प्रयास धरती को बिना नुकसान पहुंचाए उसे संवारने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि गौरैया और अन्य पक्षियों को बचाने के लिए कृत्रिम घोंसले कारगर साबित हो रहे हैं। हरियाली का संवर्धन भी उतना ही जरूरी है, क्योंकि पशु-पक्षी, कीट-पतंगे और अन्य जीवों का भी इस धरती पर उतना ही अधिकार है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में किए गए ये प्रयोग और यहां की हरियाली अन्य विद्यालयों के लिए भी प्रेरणा हैं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों से पृथ्वी संरक्षण के लिए सात संकल्प भी दिलाए गए। जिलाधिकारी ने लीफ कंपोस्ट बिन का उद्घाटन कर उसके उपयोग को समझा और विद्यालय परिसर में नीम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
स्वीट स्पैरो कम बैक होम अभियान के तहत विद्यालय परिसर में गौरैया संरक्षण के लिए 10 कृत्रिम घोंसले निःशुल्क स्थापित किए गए। अभियान के संस्थापक गौरव वाजपेयी ने कहा कि धरती को बचाने के लिए हर व्यक्ति को अपनी सीमा में रहते हुए प्रकृति, पशु-पक्षियों, पेड़-पौधों और छोटे जीवों की मदद के बारे में सोचना होगा। यदि यह सोच समाज में विकसित हो जाए तो धरती को कंक्रीट का ग्रह बनने से बचाया जा सकता है।
विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. कामिनी अवस्थी ने जिलाधिकारी के आगमन पर आभार जताते हुए कहा कि विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। इस अवसर पर छात्राओं अंजली शर्मा, जेबा और वरीशा ने पृथ्वी दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में एडीआईओएस  प्रशांत द्विवेदी, विद्यालय प्रबंधन की इंदिरा डेम्बला, सरला सबनानी, कुसुम पांडेय, प्रेरणा संस्था एवं स्वीट स्पैरो कम बैक होम अभियान के प्रतिनिधियों के साथ शिक्षकगण एवं छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
नये जिलाधिकारी ने की जनसुनवाई दिए निर्देश
दाम्पत्य संबंधी मामला सुलझा,शिवानी प्रशांत हुए एक दूजे के लिए
किसान फसल अवशेष को जलाने से करें परहेज़ उसे जुताई के जरिए मिट्टी में मिला दें |
विभिन्न थानों द्वारा जब्त किए गए मादक पदार्थों का विधिवत विनिष्टीकरण कराया गया
कड़ी धूप में घर से बाहर निकलने से करें परहेज़
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :