पी एल वी (अधिकार मित्र) हेतु क्लस्टर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
*उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कन्नौज* के तत्वावधान में राजकीय मेडिकल कॉलेज, तिर्वा (कन्नौज) के सभागार में एक दिवसीय '*संवर्धन - प्रशिक्षण कार्यक्रम'* का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस क्लस्टर ट्रेनिंग प्रोग्राम में कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया और उन्नाव जनपद के पैरालीगल वॉलंटियर्स (अधिकार मित्रों) ने प्रतिभाग किया।
*मुख्य बिंदु और व्याख्यान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर की टीम का नेतृत्व *जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं वरिष्ठ सिविल जज श्री अभिनव तिवारी* ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए *श्री अभिनव तिवारी* ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक न्याय पहुँचाने में PLV की अहम भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने '*पीड़ित परिवारों प्रतिकर योजना' (Victim Compensation Scheme)* के बारे में विस्तार से व्याख्यान देते हुए बताया कि कैसे अपराध से प्रभावित पीड़ितों को समय पर आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें मुख्यधारा में वापस लाया जा सकता है।
कानपुर नगर की *पीएलवी नित्या चावला* ने *मानव तस्करी* के विरुद्ध कानून, डीएलएसए (DLSA) की कार्यप्रणाली और इसमें पी एल वी के कर्तव्यों पर प्रकाश डाला।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले वॉलंटियर्स का उत्साहवर्धन करते हुए *सुश्री प्रभा पांडे और श्री विमल चंद्र को 'सर्वश्रेष्ठ पीएलवी पुरस्कार'* से सम्मानित किया गया।
कार्यशाला में एसिड अटैक सर्वाइवर्स के लिए कानूनी प्रावधान, बच्चों की सुरक्षा (POCSO), और दिव्यांगजनों के अधिकारों जैसे संवेदनशील विषयों पर गहन प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर कानपुर नगर से सचिव श्री अभिनव तिवारी के साथ पीएलवी टीम के 11 सदस्यों ने हिस्सा लिया, जिनमें मुख्य रूप से नित्या चावला, परवेज अख्तर, प्रसून, अनुराग, प्रभा, अनिल कुमार, हरि शंकर, आशुतोष बाजपेयी, विमल, अतुल और ऋषभ मौजूद रहे।
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाना तथा समाज में विधिक जागरूकता का प्रसार करना है।