कानपुर में ऑनलाइन आईपीएल सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, ₹3.91 करोड़ नकद बरामद
- सेंट्रल जोन की पुलिस का देर रात साउथ जोन से आरोपीयो को धरपकड़ का अभियान चलाया गया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पुलिस ने एक बड़े ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। फजलगंज पुलिस और सर्विलांस/स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकदी बरामद की है छापेमारी के दौरान कुल ₹3.91 करोड़ नकद बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह का मुख्य सरगना मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।बताया जाता है कि यह गिरोह मोबाइल ऐप के जरिए IPL मैचों पर सट्टा संचालित कर रहा था। आरोपी अलग-अलग लोगों को जोड़कर ऑनलाइन नेटवर्क के माध्यम से बड़ी रकम का लेन-देन कर रहे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 6 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जिनमें सट्टेबाजी से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल सबूत मिलने की संभावना है। पुलिस अब इन डिवाइसों की फॉरेंसिक जांच कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। इस सफल कार्रवाई पर पुलिस आयुक्त ने टीम की सराहना करते हुए ₹50,000 का इनाम घोषित किया है। अधिकारियों का कहना है कि फरार सरगना की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही पूरे गिरोह का नेटवर्क सामने लाया जाएगा।