छोटे व्यापारियों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर कोंग्रेस ने दिया ज्ञापन की नारेबाजी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | महानगर कांग्रेस ने वैट ( पुरानी प्रणाली)के सर्वर बंद होने के कारण रिफंड और जीएसटी से संबंधित अन्य समस्याओं के संबंध में महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता की अगुआई में एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 1 विजय प्रकाश राम को मांगपत्र सौंपते हुए कानपुर के हजारों छोटे व मध्यमवर्गीय व्यापारियों के साथ न्याय करने की मांग करी।कांग्रेसजनों ने पहले कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी की जिसके बाद मांगपत्र सौंपते हुए सरकार और विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कानपुर के हजारों छोटे,लघु व मध्यमवर्गीय व्यापारियों के उत्पीड़न और शोषण की उजागर किया।नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि कानपुर के व्यापारियों द्वारा लगातार अवगत करवाया जा रहा है कि जीएसटी लागू होने से पहले के मामलों में वैट संबंधित रिफंड या अन्य कई कार्यवाहियाँ केवल इसलिए रुकी हुई हैं क्योंकि पुरानी प्रणाली का वैट सर्वर ही बंद है। कई लोगों द्वारा कारण बताया जा रहा है कि सर्वर वालों का पेमेंट न होने के कारण यह विकट स्थिति उत्पन्न हुई है।कारण जो भी हों पर यह तो बहुत बड़ा अन्याय है। व्यापारियों के साथ पवन गुप्ता ने कहा कि शहर को औद्योगिक राजधानी कहा जाता है, यहां के व्यापारी इस समस्या के कारण बहुत परेशान हैं। कई व्यापारियों के रिफंड नहीं प्रॉसेस हो पा रहे या वैट संबंधित पुराने मामलों का निस्तारण भी नहीं हो पा रहा है।यह तो सरासर अन्याय है, एक तरह से छोटे मध्यवर्गीय व बड़े, सभी वर्गों के व्यापारियों का उत्पीड़न है। वैट सर्वर बंद होने के अलावा वर्तमान में जीएसटी से सम्बन्धित मुद्दों पर बताया कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने मांग करी कि तत्काल इन मामलों को शासन स्तर पर उठाकर सर्वर शुरू करवाया जाए और मौजूदा प्रणाली में बदलाव किये जाएं जिससे कि व्यापारियों के मामले निस्तारित हो सकें। एडिशनल कमिश्नर ने सर्वर बंद होने की बात को माना और आश्वासन दिया कि तत्काल शासन को लिखा जाएगा। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि उनके रहते ईवे बिल के मामले में किसी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने देंगे।कार्य विभाजन और परिसीमन स्पष्ट रूप से कार्यालय में डिस्प्ले किग जाएगा।सेक्टर लिखने की गलती पर पंजीकरण रद्द नहीं होगा।एकपक्षीय कर निर्धारण पर सेक्शन 32 वाली कार्यवाही पुनः शुरू करने पर अधिकारी भी सहमत हैं।अन्य सभी मुद्दों को भी शासन से तत्काल उठाया जाएगा। इस दौरान अजय त्रिपाठी, प्रतिभा अटल पाल, श्याम देव सिंह, प्रभात मिश्रा,, नीरज शर्मा, पदम मोहन मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, आनंद शुक्ला, राजू कश्यप, धर्मेंद्र सिंह, जितेंद्र गिरी, नागेंद्र यादव, राकेश द्विवेदी, अनिल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
|