कालेज का नाम रोशन करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l स्थानीय एचएस कॉन्वेंट इंटर कालेज के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित होने पर उत्तीर्ण छात्रों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कस्बे के समाजसेवी मौजूद रहे।कस्बे के कृषि मंडी समिति के समीप संचालित है। विद्यालय के प्रधानाचार्य शशांक गुप्ता ने बताया कि हाईस्कूल में प्रदीप पुत्र रमेश ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त
किया है।खुशी पुत्री रामशंकर ने द्वितीय तथा गुड्डू पुत्र रामकेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। तथा 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया है। वही।इंटर मीडिएट मे लकी पुत्र द्वारिका ने 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया हे। तथा खुशी पुत्री राजवीर ने द्वितीय तथा दीपिका पुत्री विमल सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किया है। सभी मेधावी छात्रों को
विद्यालय प्रबंधन ने प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित किया है। इस अवसर पर समाज सेवी शिवनारायण तिवारी सहित शिक्षक जावेद खान आदि मौजूद रहे। वही सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज कुरारा में हाईस्कूल में आदर्श कुमार ने विद्यालय में प्रथम,नितिन कुमार ने द्वितीय , ओम ने तृतीय, अनन्या सिंह चतुर्थ तथा वैष्णवी द्विवेदी ने पंचम स्थान प्राप्त किया है।
तथा इंटर मीडिएट मे सुगम ने विधालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।निर्देश कुमार ने द्वितीय,उत्कर्ष ने तृतीय, शिवानी ने चतुर्थ, तथा सोनम तिवारी व आर्यन ने पंचम स्थान प्राप्त किया है। तथा हाईस्कूल में पंजीकृत 77 विद्यार्थी
में 75 उत्तीर्ण हुए हैं। तथा इंटर में 71 पंजीकृत।विद्यार्थी में 68 उत्तीर्ण हुए है। विद्यालय प्रबंधन ने उज्जवल भविष्य की कामना की है।