होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  होमगार्ड परीक्षा में केमेस्ट्री प्रवक्ता समेत तीन साल्वर गिरफ्तार
 
होमगार्ड परीक्षा में केमेस्ट्री प्रवक्ता समेत तीन साल्वर गिरफ्तार
Updated: 4/27/2026 8:08:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

होमगार्ड परीक्षा में केमेस्ट्री प्रवक्ता समेत तीन साल्वर गिरफ्तार 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। यूपी में 42 हजार होमगार्ड पदों पर भर्ती की दूसरे दिन की परीक्षा जारी है। एआई से एग्जाम में नकल कराने में पुलिस ने केमेस्टी के प्रवक्ता सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। बीएनएसडी इंटर कालेज के प्रवक्ता और शिक्षक नेता अखिलेश ने दो ट्यूशन टीचरों को बगैर ड्यूटी कॉलेज में कक्ष निरीक्षक बनाया। पेपर को कॉपी करने के लिए प्रिंटर और एआई से सवालों के जवाब के लिए एनसीसी के बंद क्लास में तैयारी की थी। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। शनिवार से प्रदेश के 1053 केंद्रों पर शुरू हुई परीक्षा 27 अप्रैल तक चलेगी। इसमें 25 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को देखते हुए पूरे प्रदेश में पुलिस अलर्ट मोड पर है। 2 घंटे की परीक्षा 100 अंकों की है, जिसमें वैकल्पिक सवाल पूछे जा रहे हैं।डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया-बीएनएसडी इंटर कॉलेज चुन्नीगंज को होमगार्ड परीक्षा का सेंटर बनाया गया है। यहां पर अंग्रेजी के प्रवक्ता ललित बाजपेई को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया था। कॉलेज में दो केन्द्र ब्लाक-ए और ब्लॉक- बी बने हैं। शनिवार को होमगार्ड परीक्षा की दूसरी पाली दोपहर 3 से 5 बजे की थी। दूसरी पाली के सभी अभ्यर्थी अपने कक्षाओं में बायोमैट्रिक कराकर चले गए थे। दोपहर ब्लाक ए केंद्र पर एक व्यक्ति परीक्षा कक्ष की तरफ से वाशरूम जा रहा था। सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ लगी पुलिस ने उसे रोका। पूछा कहा जा रहे हैं। उसने बताया मेरा नाम संदीप चंद्र विश्वकर्मा है और मैं कक्ष संख्या-21 में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी कर रहा हूं। चेक करने पर शर्ट के नीचे शील्ड क्वेश्चन पेपर छिपाए हुए थ। पूछने पर उसने बताया- दूसरे कक्ष के निरीक्षक निर्मल कुमार ने प्रश्न पत्र दिया है। वहां आगे एनसीसी कक्ष में जांच के दौरान मोबाइल और प्रिंटर मिला। जांच में पता चला कॉलेज के प्रवक्ता अखिलेश यादव ने एनसीसी कक्ष की चाबी उसे दी थी। कक्ष निरीक्षक निर्मल कुमार को बुलाकर पूछा गया तो उन्होने कहा कि हां मैने ही पेपर सॉल्व करने के लिए एक पेपर संदीप चन्द्र विश्वकर्मा को दिया है। दोनों की ड्यूटी की जांच शुरू की गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। ड्यूटी चार्ट चेक किया गया तो संदीप चन्द्र विश्वकर्मा और निर्मल कुमार के नाम ड्यूटी चार्ट में पाए गए। डीएम ऑफिस से जारी कॉलेज से बाहर के कक्ष-निरीक्षकों की सूची से मिलान किया गया तो उस लिस्ट में संदीप कुमार विश्वकर्मा एवं निर्मल कुमार का नाम नहीं पाया गया।
जांच में सामने आया कि कॉलेज में कार्यरत केमेस्ट्री के प्रवक्ता अखिलेश यादव ने अनुपस्थित अभ्यर्थी की ओएमआर शीट भरकर उसे उपस्थित दिखाने की साजिश रची थी। दोनों ट्यूशन टीचर संदीप चंद्र विश्वकर्मा और निर्मल कुमार की गलत तरीके से ड्यूटी लगाई गई थी। इस वजह से तीनों के खिलाफ FIR दर्ज करके अरेस्ट कर लिया गया।
-अतुल श्रीवास्तव डीसीपी सेंट्रल

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
एडीजी जोन ने होमगार्ड लिखित परीक्षा को लेकर बुंदेलखंड महाविद्यालय में सीसीटीवी कण्ट्रोल रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस
जिलाधिकारी ने विभिन्न गैस एजेंसियों में किया औचक निरीक्षण
कीट नाशक रसायन प्रतिष्ठानों पर की गई छापेमारी
दीक्षांत परेड समारोह में कदमताल, सलामी का किया गया प्रदर्शन
अवैध कब्जे दारों को स्वयं कब्जा हटाने का दिया निर्देश
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :