एडीजी जोन ने होमगार्ड लिखित परीक्षा को लेकर बुंदेलखंड महाविद्यालय में सीसीटीवी कण्ट्रोल रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया
जायजा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।श्री आलोक सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स एनरोलमेंट 2025 की प्रचलित लिखित परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन, पूर्णतः पारदर्शी सम्पन्न कराने हेतु जनपद झॉसी के थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बुन्देलखण्ड महाविद्यालय व परीक्षा की निगरानी के लिये स्थापित सीसीटीवी कण्ट्रोल रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान ड्यिूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को परीक्षा केन्द्रों की सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित रखनें तथा संदिग्ध व्यक्तियों, नकल एवं किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही करनें, परीक्षा की निष्प्क्षता एवं शुचिता बनाये रखने हेतु सतत् निगरानी, समन्वय एवं सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी, झॉसी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झॉसी मौजूद रहे।