होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  दीक्षांत परेड समारोह में कदमताल, सलामी का किया गया प्रदर्शन
 
दीक्षांत परेड समारोह में कदमताल, सलामी का किया गया प्रदर्शन
Updated: 4/27/2026 8:14:00 AM By Reporter-

दीक्षांत परेड समारोह में कदमताल, सलामी का किया गया प्रदर्शन |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l प्रशिक्षण केन्द्र, रिजर्व पुलिस लाइन्स हमीरपुर में दीक्षांत परेड समारोह-2026 का सफल आयोजन किया गया। दीक्षांत परेड समारोह में जिलाधिकारी अभिषेक गोयल हमीरपुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, हमीरपुर के निर्देशन में जनपद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कुल 429 रिक्रूट आरक्षियों ने प्रतिभाग किया। रिक्रूट आरक्षियों ने उत्कृष्ट अनुशासन, समन्वय एवं एकरूपता का परिचय देते हुए परेड की समस्त गतिविधियों का प्रभावी प्रदर्शन किया। इस दौरान कदमताल, सलामी, ड्रिल एवं मार्च पास्ट का क्रमबद्ध एवं सटीक प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया तथा उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन, समयबद्धता एवं कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने हेतु प्रेरित किया। साथ ही परेड के उत्कृष्ट आयोजन की सराहना भी की गई। कार्यक्रम के दौरान परेड ग्राउंड की साज-सज्जा, ध्वनि व्यवस्था, अतिथि स्वागत, सुरक्षा प्रबंध एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रूप से सुनिश्चित की गईं। समारोह में रिक्रूट आरक्षियों के परिजनों को भी आमंत्रित किया गया, जिन्होंने अपने बच्चों का  उत्साहवर्धन करते हुए तालियों से उनका मनोबल बढ़ाया।
तत्पश्चात पुरस्कार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें आठों टोलियों के टोली कमांडरों सहित सर्वांगीण उत्कृष्ट एवं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को सम्मानित किया गया। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक हमीरपुर द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद हमीरपुर, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी आरटीसी तथा पुलिस एवं प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
एडीजी जोन ने होमगार्ड लिखित परीक्षा को लेकर बुंदेलखंड महाविद्यालय में सीसीटीवी कण्ट्रोल रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस
जिलाधिकारी ने विभिन्न गैस एजेंसियों में किया औचक निरीक्षण
कीट नाशक रसायन प्रतिष्ठानों पर की गई छापेमारी
होमगार्ड परीक्षा में केमेस्ट्री प्रवक्ता समेत तीन साल्वर गिरफ्तार
अवैध कब्जे दारों को स्वयं कब्जा हटाने का दिया निर्देश
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :