अवैध कब्जे दारों को स्वयं कब्जा हटाने का दिया निर्देश
-नगरआयुक्त व महापौर की संयुक्त कार्यवाही से मचा हड़कंप
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | नगर आयुक्त व महापौर की संयुक्त कार्यवाही मचा हड़कंप महापौर प्रमिला पाण्डेय व नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय द्वारा जोन 5 सरायमीता, सीएम ग्रिड रोड एवं जोन 6 वार्ड 40 का किया गया निरीक्षण.निरीक्षण के दौरान जैदी मुख्य अभियन्ता, अनुपम त्रिपाठी जोनल अधिकारी,कमलेश पटेल एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे.मौके पर अवैध कब्जेदारों को स्वयं कब्जा हटाने का दिया गया निर्देश.विजय नगर सब्जी मण्डी स्थित रफाका नाले की सफाई के कार्य का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान पोकलैन मशीन से नाले की सफाई का कार्य करते हुए पाया गया.विजय पुलिया पर कई अवैध अतिक्रमण भी पाये गये.महापौर ने निर्देश दिया, अवैध अतिक्रमण करने वालों को नोटिस निर्गत किया जाये कि वो अतिक्रमण एक सप्ताह में हटा ले, अन्यथा नगर निगम टीम द्वारा अवैध कब्जे हटाए जाएंगे.इसी प्रकार मछली बाजार में भी कई दुकानदारों द्वारा दुकान के बाहर अवैध कब्जा करके व्यवसाय किया जा रहा है।उन्हे भी हटाया जाये तथा नियमित अन्तराल में निरीक्षण करते हुए सभी से जुर्माना वसूल किया जाये.
नगर निगम सम्पत्ति का बोर्ड लगाने का निर्देश भी जारी हुआ.महापौर ने सरायमीता व नवाबगंज का भी औचक निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान सरायमीता स्थित पार्क के बगल में अवैध कब्जे पाये जाने पर तत्काल कब्जा हटवाने एवं नगर निगम की सम्पत्ति का बोर्ड लगवाने का दिया निर्देश.नवाबगंज, कांजी हाउस के निरीक्षण में बैनामा उपलब्ध कराये जाने एवं कमेटी गठित कर विधिक कार्यवाही किये जाने का दिया निर्देश.साथ ही महापौर द्वारा यह भी निर्देशित किया गया कि नगर निगम की सम्पत्ति में अवैध कब्जेदारों को किसी भी हालत में बक्शा न जाये।कब्जेदार स्वयं अपना कब्जा नगर निगम भूमि से हटा ले अन्यथा नगर निगम द्वारा अभियान के दौरान कब्जे को हटाते समय सम्बन्धित से जुर्माना भी वसूल किया जायेगा.जोन 5 सरायमीता पनकी के निरीक्षण के दौरान जगह जगह कूड़े के ढेर मिलने नगर आयुक्त ने निर्देश दिये कि सफाई पर्यवेक्षक विजय कुमार को कारण बताओ नोटिस निर्गत करने एवं सफाई कर्मचारी मौजी लाल व सुखलाल का एक दिन का वेतन रोका जाये.जोन 4 वार्ड 61 के अन्तर्गत माता स्वरूप रानी मार्ग पर सीएम ग्रिड के अन्तर्गत हो रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया गया.निरीक्षण के दौरान जोनल अभियन्ता 4 मीनाक्षी , अवर अभियन्ता सतीश कुमार गुप्ता, हेमेन्त कन्सल्टेन्ट व उनकी टीम एवं कार्यदायी संस्था मे. एस.एस. इन्फ्रा.के अभियन्तागण उपस्थित मौजूद रहे.लोक निर्माण विभाग आवासीय कालोनी, नवाबगंज के निरीक्षण के दौरान बाउण्ड्रीवाल के किनारे काफी मात्रा में सीएण्डडी वेस्ट पाया गया।निर्देशित किया गया कि तत्काल सीएण्डडी वेस्ट का उठान सुनिश्चित किया जाये एवं सम्बन्धित से यूजर चार्ज भी वसूला जाए.वार्ड 40 कम्पनी बाॅग चैराहे से नवाबगंज थाने की ओर चलने पर जगह-जगह कूड़े के ढेर पाये गये।थाने के पहले एक स्थान पर काफी मात्रा में कूड़े का ढेर पाया गया। इस पर नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि सोबरन सिंह सफाई निरीक्षक व धर्मपाल सफाई नायक को कारण बताओ नोटिस एवं सफाई कर्मचारी विशाल व डब्बू का एक दिन का वेतन रोका जाए.नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय कानपुर को आदर्श शहर बनाने के लिए संकल्पबद्ध है |