होमगार्ड परीक्षा - 2026 के दृष्टिगत अधिकारी कर्मचारियों की गई ब्रीफिंग |
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l पुलिस लाइन सभागार, जनपद हमीरपुर में होमगार्ड परीक्षा-2026 के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर द्वारा परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए अधिकारी,कर्मचारियों की ब्रीफिंग की इस दौरान परीक्षा की संवेदनशीलता एवं महत्व के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई तथा सभी को ड्यूटी के दौरान पूर्ण निष्ठा, जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित वातावरण बनाए रखने, अभ्यर्थियों के साथ शालीन व्यवहार रखने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनियमितता पाए जाने पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए ड्यूटी निर्वहन करने पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।