संयुक्त संघर्ष समिति ने निजीकरण के विरुद्ध खोला मोर्चा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सयुंक्त कर्मचारी संघर्ष समिति द्वारा सफाई व्यवस्था के निजीकरण का विरोध करते हुए आंदोलन का निर्णय लिया गया, जिसके चलते आज 30 अप्रैल को एक बार फिर मोर्चा खोलते हुए अपना विरोध दर्ज करेंगे।
सयुंक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सफाई व्यवस्था के निजीकरण के विरोध में 27 जनवरी 2026 को निजीकरण सहित पांच बिंदुओ पर नगर आयुक्त से वार्ता की गई थी, लेकिन किसी का भी अभी तक निस्तारण नही हुआ है, जिसके चलते कर्मचारियों ने फिर मोर्चा खोल दिया है। अब नगर निगम परिसर में आज 30 अप्रैल को समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा धरना व आंदोलन किया जायेगा।