कांग्रेस अध्यक्ष ने मोनू मामले में परिजनों से की मुलाकात
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने गोलाघाट में दिवंगत मोनू पुत्र ओम कैलाश के परिजनों से मुलाकात की।मोनू की हत्या दो दिन पहले हो गई थी। परिवार से मुलाकात की तो मृतक मोनू के पिता,माता,पत्नी और बहन ने रोते हुए न्याय की मांग करी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की बात कही।
परिवार ने आक्रोश जताया कि अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए।महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने थानाध्यक्ष छावनी से बात करी तो बताया गया कि टीमें बनाकर दबिश डाली जा रही है।पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी की बात कही। पवन गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस परिवार के साथ है और अंत तक संघर्ष में साथ दिखेगी। इस घटना की जानकारी राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को दे दी है। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के साथ कांग्रेस नेता मुकेश कन्नौजिया,जीतू दुबे मौजूद रहे।