13 वर्षीय छात्र 2 घंटे में सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से टला अनहोनी का खतरा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। हरबंस मोहाल थाना क्षेत्र के लोकमन मोहल्ला निवासी जितेंद्र अवस्थी का 13 वर्षीय भतीजा सौर्य अवस्थी, जो कक्षा 7 का छात्र है और मोहन चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल में पढ़ता है, बीते दिन घर से नाराज होकर लापता हो गया था।
परिजनों के अनुसार सौर्य 1 मई की रात करीब 8 बजे घर से बिना बताए निकल गया था। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने 2 मई को दोपहर करीब 12 बजे हरबंस मोहाल थाना में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। एसआई अमरदीप और कांस्टेबल धर्मवीर ने तत्परता दिखाते हुए छानबीन शुरू की और महज 2 घंटे के भीतर सौर्य अवस्थी को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और टीम का आभार जताया। वहीं क्षेत्र में भी पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।