गंगा टास्क फोर्स ने एक पेड़ मां के नाम उपलक्ष में चलाया जागरूकता अभियान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | भारतीय सेना की 137 सी ई टी एफ बटालियन टी ए 39 गोरखा राइफल गंगा टास्क फोर्स ने पी एम श्री छावनी परिषद विद्यालय गोलाघाट, कानपुर कैंट मे विद्यालय के छात्र- छात्राओं के साथ मिलकर एक पेड़ मां के नाम के उपलक्ष में जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापिका श्रुति कीर्ति दीक्षित एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे। गंगा टास्क फोर्स के कमान अधिकारी कर्नल रोहित श्रीवास्तव और कानपुर स्थित कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रफुल्लित कुमार वर्मा के दिशा निर्देश पर विगत 7 सालों से गंगा स्वच्छत अभियान,पौधा रोपण, घाटों की गश्त, जागरूकता अभियान निरंतर कर रही है। इस अवसर पर गंगा टास्क फोर्स के नायब सूबेदार रणवीर सिंह ने विद्यालय परिसर में उपस्थित छात्र-छात्राओ को संबोधित करते हुए बताया कि "एक पेड़ मां के नाम" एक ऐसी पहल है जो हमें अपनी मां के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ प्रकृति की रक्षा का संदेश देती है। इस अभियान का उद्देश्य है कि हर व्यक्ति अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाए और उसकी देखभाल करें। आज जब पर्यावरण प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या बढ़ रही है ऐसे में पेड़ लगाना और उन्हें बचाना हमारी जिम्मेदारी बन जाती है अगर हर व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाये तो देश के कोने-कोने में हरियाली ही हरियाली हो सकती है और आने वाली पीढियां के लिए स्वच्छ और सुंदर पर्यावरण बनाया जा सकता है। इसलिए हम सभी को इस पहल का हिस्सा बनकर अपनी मां के प्रति प्रेम को प्रकृति की सेवा में बदलें क्योंकि एक पेड़ लगाना मां के आशीर्वाद को सहेजने जैसा है। इस अवसर पर गंगा टास्क फोर्स के जवानों ने छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया और पौधे वितरित किए एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलायी गयी।
|