पुलिस आयुक्त द्वारा परीक्षा केंद्रों का किया गया निरीक्षण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | नीट (यूजी) 2026 की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत, पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने श्री सुभाष स्मारक इण्टर कॉलेज साकेत नगर, कानपुर कन्या महाविद्यालय इंटर कॉलेज किदवई नगर, महिला महाविद्यालय पीजी कॉलेज किदवई नगर एवं अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अभ्यर्थियों की सुव्यवस्थित प्रवेश-व्यवस्था, बैठने की समुचित व्यवस्था, प्रकाश, स्वच्छता एवं पेयजल सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं जायजा लिया गया। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापकों से समन्वय स्थापित करते हुए परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, भीड़-भाड़ नियंत्रित करने एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्दश दिये।
|