45 केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने दी नीट- यूजी परीक्षा
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी ) कानपुर के 43 केदो पर संपन्न कराई गई। इस परीक्षा में लगभग 21 हजार से अधिक परीक्षाथियों ने परीक्षा दी।चिकित्सा संस्थानो में प्रवेश के लिये होने वाली नीट-यूजी की परीक्षाओं को रविवार को कानपुर में 45 परीक्षा केन्द्रो में संपन्न कराया गया। इन परीक्षाओं में 21 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। यह परीक्षा रविवार को दोपहर2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही पाली में संम्पन्न कराई गईं। परीक्षा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा केंद्र व्यवस्तथपको को किसी प्रकार की लापरवाही होने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी जारी की गई थी। समय से पहले अपने आवश्यक डॉक्यूमेंट के साथ अभ्यर्थी सेंटर पहुंच गए।
|