होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  2.      
  3. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  4.      
  5. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  6.      
  7. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  8.      
  9. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  10.      
  11. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  12.      
  13. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  14.      
  15. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  16.      
  17. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  18.      
  19. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  20.      
  21. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  26.      
  27. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  28.      
  29. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  30.      
  31. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  32.      
  33. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  34.      
  35. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  36.      
  37. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  38.      
  39. दबंगों ने किसान के घर पर की थी फायरिंग,तमंचा, कारतूस,फरसा पुलिस ने किया बरामद
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर  »  एसपीसीए को सक्रिय बनाने पर जोर, पशु चिकित्सकों की दो पालियों में लगेगी ड्यूटी
 
एसपीसीए को सक्रिय बनाने पर जोर, पशु चिकित्सकों की दो पालियों में लगेगी ड्यूटी
Updated: 5/18/2026 6:23:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

एसपीसीए को सक्रिय बनाने पर जोर, पशु चिकित्सकों की दो पालियों में लगेगी ड्यूटी
*पेट शॉप्स के अनिवार्य पंजीकरण और पशुओं का रिकॉर्ड रखने के निर्देश
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर नगर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट भवन में नव नियुक्त एसपीसीए (सोसाइटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स) सदस्यों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में नवनियुक्त सदस्यों का परिचय कराया गया तथा संस्था के प्रभावी संचालन और पशु कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने समिति को एसपीसीए के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सक्रिय और जिम्मेदारीपूर्ण ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसपीसीए के लिए एक निजी पशु चिकित्सक की नियुक्ति नियमानुसार चयन प्रक्रिया के माध्यम से कराने को कहा।
बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि एसपीसीए के लिए उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया जाए। साथ ही एसपीसीए में दो पालियों में पशु चिकित्सकों की ड्यूटी लगाए जाने के निर्देश दिए गए। पहली पाली दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक तथा दूसरी पाली 2 बजे से 4 बजे तक निर्धारित की गई है। आकस्मिक परिस्थितियों के लिए अलग से ड्यूटी रोस्टर तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में संचालित समस्त पेट शॉप्स का पंजीकरण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही विक्रय किए जाने वाले पशुओं का पूरा विवरण और रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाए, जिससे पशु कल्याण से संबंधित नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित हो सके।
नगर निगम के मुख्य पशु कल्याण अधिकारी को पशु चिकित्सकों के बैठने के लिए अलग कक्ष की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे जैन, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अनुराग सिंह, मुख्य पशु कल्याण अधिकारी नगर निगम, उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी सदर, पशु चिकित्साधिकारी कल्याणपुर एवं रूमा सहित एसपीसीए के सदस्य उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
परेड बाज़ार मामला वज़ीर ए आला के दरबार पहुंच
मृदा परीक्षण के आधार पर ही करें उर्वरकों का उपयोग- कृषि वैज्ञानिक
ईद पर्व को सकुशल कराने हेतु अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था ने की बैठक
परिषदीय विद्यालयों में गतिविधि आधारित शिक्षा को नई ताकत देगा बढ़ा मानदेय: राकेश सचान
आयोजित हुई मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :