ईद पर्व को सकुशल कराने हेतु अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था ने की बैठक |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।आगामी पर्व ईद को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ० विपिन ताडा द्वारा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों एवं संबंधित जनमानस से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया।बैठक के दौरान सभी जोन के पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त एवं सहायक पुलिस आयुक्त मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त अन्य विभागों से आए ADM सिटी, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, बिजली विभाग (केस्को) तथा अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी आवश्यक कार्य समय से पूर्व पूर्ण कर लिए जाएं, जिससे त्योहार के दिन किसी प्रकार की असुविधा अथवा अवरोध उत्पन्न न हो।इस अवसर पर उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की गई। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि त्योहार के दृष्टिगत क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जाए, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
|