111 गुम मोबाइल फोन, स्वामियों को किए सुपुर्द
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | कमिश्नरेट पुलिस की सर्विलांस टीम द्वारा गुम/खोए हुए कुल 111 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹22 लाख है। बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सुपुर्द किए गए। उक्त मोबाइल फोनों के संबंध में शिकायतें सीईआईआर पोर्टल एवं यूपी कॉप ऐप के माध्यम से दर्ज कराई गई थीं। सर्विलांस टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं सतत प्रयासों के माध्यम से मोबाइल फोनों को बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में अधिकांश मोबाइल गुम अथवा चोरी होना प्रतीत हो रहे हैं। संबंधित व्यक्तियों से जानकारी प्राप्त की जा रही है। तहरीर प्राप्त होने पर नियमानुसार अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।
|