तृतीय अन्तर्जनपदीय पुलिस कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का शुभारम्भ
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।आलोक सिंह, पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा पुलिस लाइन, कानपुर कमिश्नरेट में आयोजित कानपुर जोनल तृतीय अन्तर्जनपदीय पुलिस कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में किया गया। प्रतियोगिता में कानपुर जोन के विभिन्न जनपदों से आए पुलिस खिलाड़ी उत्साह, अनुशासन एवं उत्कृष्ट खेल भावना के साथ प्रतिभाग कर रहे हैं। इस खेल क्लस्टर में कबड्डी, तलवारबाजी, खो-खो एवं जिम्नास्टिक जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जो पुलिस बल में शारीरिक दक्षता, मानसिक मजबूती एवं टीम भावना को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इस अवसर पर श्री आलोक सिंह, पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल व्यक्ति के भीतर अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को पूर्ण समर्पण, खेल भावना एवं ऊर्जा के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया तथा खिलाड़ियों के उज्ज्वल प्रदर्शन की सराहना करते हुए शुभकामनाएं प्रदान कीं। इस दौरान श्री रघुवीर लाल, पुलिस आयुक्त, कानपुर कमिश्नरेट तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
“स्वस्थ शरीर, सशक्त मन एवं अनुशासित व्यक्तित्व — खेलों की यही वास्तविक पहचान है।”