होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  हिंदी पत्रकारिता दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन
 
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन
Updated: 5/31/2026 5:13:00 AM By Reporter-

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर  विचार गोष्ठी का आयोजन
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l ऑल यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में हिंदी पत्रकारिता दिवस 30 मई के अवसर पर स्थानीय पूजा गेस्ट हाउस में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने गोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित एवं पंडित जुगल  किशोर शुक्ला एवं गणेश शंकर विद्यार्थी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। ऑल यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ओ पी दोहरे एवं महामंत्री प्रेम सोनकर ने सभी अतिथियों को बुके देकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।
सेवानिवृत शिक्षक लखन लाल जोशी ने गोष्ठी में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए हिंदी पत्रकारिता के संपूर्ण इतिहास पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि हिंदी का सर्वप्रथम अखबार 1826 में पंडित जुगल किशोर शुक्ल द्वारा कोलकाता शहर से प्रकाशित किया गया था। इसके बाद कालांतर में हिंदी भाषा के तमाम अखबार प्रकाशित होने शुरू हुए।
गोष्टी को संबोधित करते हुए किसान नेता संतोष सिंह ने कहा कि आजादी के आंदोलन में पत्रकारों ने बड़ी भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने अपनी लेखो के जरिए जनता में देश प्रेम की भावना एवं अंग्रेजों द्वारा भारतीयों का उत्पीड़न को प्रमुख स्थान देखकर भारतीय लोगों में स्वतंत्रता प्राप्ति की तीव्र उत्कंठा पैदा की। इसके बाद हमें आजादी मिली वर्तमान समय में पत्रकारों के सामने तमाम चुनौतियां हैं पत्रकारिता करने के दौरान उन्हें शासन सत्ता के कोप भाजन का शिकार होना पड़ता है फिर भी पत्रकार पहरेदार की भूमिका का निर्वाह कर रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता बेहद चुनौती पूर्ण कार्य है उन्होंने अभी हाल ही में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने एवं उसमें दबकर 6 मजदूरों की मौत की  खबरों के संबंध में कहा कि जिस प्रकार पत्रकारों ने इस घटना का कवरेज निष्पक्ष रूप से प्रकाशित किया उसी के बाद सरकार ने तुरंत इस मामले में ठेकेदारों के विरुद्ध एफ आई आर पंजीकृत कराई एवं पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की है। पूरे प्रकरण में किसकी लापरवाही है इस मामले की जांच के आदेश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों के माध्यम से उन्हें तमाम ऐसी समस्याओं की जानकारी होती है जिसके बाद उन समस्याओं के निस्तारण में मदद मिलती है कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रकाश शुक्ला संरक्षक प्रशांत शुक्ला संरक्षक जितेंद्र पांडे ने भी संबोधित किया। गोष्ठी में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की महिला शाखा की जिला अध्यक्ष दीपा तिवारी पूर्व अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र ओमर ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये ।  ऑल यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश दोहरे ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस की बधाई दी। महामंत्री प्रेम सोनकर ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। गोष्ठी का संचालन रामबाबू वर्मा ने किया। गोष्ठी में संरक्षक गणेश सिंह विद्यार्थी, संरक्षक शिवकुमार सेठी , सुनील कुमार धुरिया,अखिलेश मिश्रा, कुंदन निषाद, जसवंत निषाद ,चमन अली, नीरज मिश्रा ,अमित वर्मा, महेंद्र मोहन चौबे एवं बड़ी संख्या में नागरिक व पत्रकार मौजूद रहे l

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैदल गस्त
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार हमीरपुर का किया गया मासिक निरीक्षण
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक
चार जेसीबी से 1.246 अरब की जमीन कब्जा मुक्त
नगर निगम की वेबसाइट हैक,अस्थायी रूप से एक जून तक ब्लॉक
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :