जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैदल गस्त
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक जनपद हमीरपुर के निर्देशन में समस्त थाना पुलिस बल द्वारा व्यापक स्तर पर पैदल गश्त अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस बल द्वारा मुख्य बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, मुख्य मार्गों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर पैदल गश्त कर आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत की गई।
पुलिस टीमों ने आम नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि जनपद पुलिस उनकी सुरक्षा हेतु हर समय सतर्क एवं तत्पर है। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करते हुए मोटरसाइकिल चालकों को हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा अन्य यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाले गंभीर दुष्परिणामों के प्रति भी सचेत किया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन चलाने, ड्रिंक एण्ड ड्राइव एवं अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 331 वाहनों का ई-चालान किया गया।