रामादेवी फ्लाईओवर की मरम्मत ने बढ़ाई मुसीबत, 11 किमी लंबा जाम, फंसे टीजीटी परीक्षार्थी
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। जाजमऊ में सड़क और रामादेवी फ्लाईओवर पर रैंप मरम्मत कार्य के कारण गुरुवार को भीषण जाम लग गया। जाम जाजमऊ चेकपोस्ट से नौबस्ता तक करीब 11 किमी लगा रहा। जाम में दोपहिया, चारपहिया, बसें और मालवाहक वाहन फंसे रहे। इस दौरान रेंग-रेंगकर वाहन निकलते रहे। जाम में टीजीटी परीक्षा देने जा रहे छात्र भी फंसे रहे। भीषण गर्मी में जाम में फंसकर लोग परेशान रहेराहगीरों ने बताया कि मरम्मत कार्य शुरू करने से पहले वैकल्पिक यातायात व्यवस्था और पर्याप्त ट्रैफिक प्रबंधन नहीं किया गया। जिस कारण ही रोजाना जाम लग रहा है। राहगीर ने बताया कि पहले लखनऊ पहुंचने में 2:30 से 3 घंटे लगते थे। लेकिन जाम लगने के कारण 4-5 घंटे में पहुंच रहे है। सूचना मिलने पर चकेरी, जाजमऊ, नौबस्ता थाने की पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास करती रही।
|