होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  शासन की प्राथमिकताओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें -- प्रभारी मंत्री
 
शासन की प्राथमिकताओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें -- प्रभारी मंत्री
Updated: 6/4/2026 11:42:00 PM By Reporter-

शासन की प्राथमिकताओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें -- प्रभारी मंत्री
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति विभाग के राज्य मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा शासन की प्राथमिकताओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अंतर्गत विभागवार प्रगति, गेहूं खरीद व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, पेयजलापूर्ति, सड़कों के निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए तथा आमजन को शासन की योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाए।
बैठक में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 05 जून को आयोजित होने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा आगामी वन महोत्सव के दौरान संचालित किए जाने वाले वृहद पौधरोपण अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाए तथा अमृत सरोवरों, तालाबों, सड़कों, नदियों एवं नहरों के किनारे अधिकाधिक पौधरोपण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही पौधों के संरक्षण एवं उनकी जीवितता बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री ने केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून से 21 जून, 2026 तक आयोजित होने वाले ‘‘सेवा के 12 वर्ष’’ जन-जागरूकता एवं जनकल्याण अभियान की तैयारियों एवं कार्ययोजना की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस अवधि में शासन की उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि अभियान का शुभारंभ 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रमों के साथ होगा। इसके उपरांत जन-जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान, मीडिया संवाद कार्यक्रम, जन-कल्याण शिविर, स्वास्थ्य मेले, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, विकास प्रदर्शनी, किसान कार्यशालाएं, योग कार्यक्रम, कृषि एवं वानिकी विषयक संगोष्ठियां तथा विभिन्न जनसंपर्क गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने के साथ-साथ सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी।
प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान अवधि में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक गतिविधि का प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन कराया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के आयोजन में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक कार्यक्रम की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा उसकी प्रगति रिपोर्ट समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जाए। भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए सभी कार्यक्रम स्थलों पर पेयजल, छायादार पंडाल, चिकित्सा सहायता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत सभी कार्यक्रमों को प्लास्टिक मुक्त रखने पर विशेष बल दिया गया।
बैठक में विधायक राठ श्रीमती मनीषा अनुरागी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती शकुंतला निषाद, अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी अभिषेक गोयल, पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक, मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)  राकेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्रीमती रिजवाना शाहिद, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) सुरेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
वीडियो के जरिए क्षेत्र में दबदबा बनाकर भय बनाने वाले धरे गए
पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक, निष्पक्ष आयोजन के दिए निर्देश
लापता किशोर का तालाब में मिला शव, गांव में छाया मातम
सर्पदंश से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
अनियंत्रित डंपर बेतवा पुल से नदी में जा गिरा,एक की मौत एक घायल
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :