वीडियो के जरिए क्षेत्र में दबदबा बनाकर भय बनाने वाले धरे गए |
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिण, अपर पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिण कमिश्नरेट कानपुर नगर के कुशल निर्देशन व सहायक पुलिस आयुक्त बाबूपुरवा के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बाबूपुरवा के कुशल नेतृत्व में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर थाना क्षेत्र बाबूपुरवा से सम्बन्धित एक वीडियों प्रसारित हो रही है जिसमें व्यक्ति अपने आप को बदमाश दिखाना, गाली गलौज करना तथा अपने आप को गुंडा बदमाश दिखाकर क्षेत्र में दबदबा बनाकर भय बनाने का प्रयास किया जा रहा था। उपरोक्त वीडियों को संज्ञान में लेते हुए उ0नि0 हेमन्त कुमार मावी चौकी प्रभारी बगाही थाना बाबूपुरवा कमि० कानपुर नगर मय हमराह उ0नि0 लोकेंद्र सिंह, उ0नि0 बालमुकुंद कौशिक, उ0नि0 दीपेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा त्वारित कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण 1. अलतमस पुत्र स्व० अहमद नि0 म0नं0 130/6 ए बगाही भटठा थाना बाबूपुरवा कानपुर नगर उम्र 20 वर्ष मो0 8081397900, 2. दीपक पुत्र दिनेश नि० म0नं0 130/8 ए बगाही भटठा थाना बाबूपुरवा कानपुर नगर उम्र 23 वर्ष मो0 6394959309, 3. अर्शलान उर्फ नन्हा पुत्र जमील नि0 म0नं0 130/8 ए बगाही भटठा थाना बाबूपुरवा कानपुर नगर उम्र 19 वर्ष मो0नं0 6306142051 को अन्तर्गत धारा 170 BNSS में गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई गई।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण उ0नि0 हेमन्त कुमार मावी चौकी प्रभारी बगाही थाना बाबूपुरवा कमि० कानपुर नगर।