अनियंत्रित डंपर बेतवा पुल से नदी में जा गिरा,एक की मौत एक घायल
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया है,यहां एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर बेतवा पुल के ऊपर से नीचे नदी में गिर गया, जिससे ट्रक चालक की मौके पर मौत हो गई और कंडक्टर घायल हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू चलाकर बड़ी मस्कत के बाद सभी को बाहर निकाला है। मामला जिला मुख्यालय के सदर बेतवा पुल का है। जहां 3/4 जून 2026 की रात्रि लगभग 1:30 बजे कानपुर से महोबा की ओर जा रहा एक डंपर बेतवा पुल के पास अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गया। घटना की सूचना प्राप्त होते ही सदर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। रेस्क्यू के लिए नाव की व्यवस्था कर डंपर के केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला गया तथा एम्बुलेंस की सहायता से उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों द्वारा परीक्षण उपरांत चालक को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के पास से प्राप्त पर्स में मिले आधार कार्ड के अनुसार उसकी पहचान राजकुमार पुत्र राजा भैया उम्र लगभग 29 वर्ष, निवासी मिराज पुरवा रागौल, थाना मौदहा, जनपद हमीरपुर के रूप में हुई है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है।