राज्य कर विभाग ने व्यापारी संवाद कर किया समस्याओं का समाधान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। राज्य कर विभाग द्वारा प्रदेश में आयोजित किए जा रहे व्यापारी संवाद कार्यक्रम की कड़ी में राज्य कर जोन प्रथम आईएएस सान्या छाबड़ा के निर्देश पर गुरुवार को खंड 6 के तत्वाधान में व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें उपायुक्त राज्य कर खण्ड-6 डॉक्टर अनंत राम द्वारा जीएसटी-2,ई वे बिल एवं अन्य व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराया गया।भास्कर सिंह सहायक आयुक्त राज्य कर खंड 6 ने
व्यापारियों के पंजीयन नियम 14, व्यापारी दुर्घटना बीमा तथा ई वे बिल आज के बारे में व्यापारियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। प्रदेश सरकार के अति महत्वपूर्ण विषय व्यापारी संवाद कार्यक्रम में राजेंद्र पाल सिंह राज्य कर अधिकारी एवं व्यापारी प्रतिनिधिमंडल की ओर से समीर शुक्ला, हजारीलाल, अभिलाष अग्रवाल, हरदेव, सत्यनारायण एवं रामजीलाल आदि व्यापारी बंधुओ द्वारा प्रतिभाग किया।