ट्राफिक पुलिस ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सुगम यातायात योजना के अंतर्गत श्याम नगर चौराहा, पर पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में यातायात पुलिस टीम द्वारा यातायात जागरूकता अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान ऑटो चालकों, वाहन चालकों एवं राहगीरों को एकत्रित कर यातायात नियमों की जानकारी दी गई। उन्हें हेलमेट एवं सीटबेल्ट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने तथा सभी यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही आमजन के मध्य यातायात जागरूकता संबंधी पम्पलेट भी वितरित किए गए। इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
|