एडीजी जोन ने आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा जनपद फतेहगढ़ भ्रमण दौरान आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की आयोजित लिखित परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, पीएम श्री महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा दुर्गा नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परीक्षा संचालन, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी निगरानी एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस अवसर पर श्रीमती आरती सिंह, पुलिस अधीक्षक जनपद फतेहगढ़ सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। भर्ती परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्कता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
|