होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  स्वैच्छिक रक्तदाताओं को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज करेगा सम्मानित
 
स्वैच्छिक रक्तदाताओं को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज करेगा सम्मानित
Updated: 6/14/2026 10:42:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

स्वैच्छिक रक्तदाताओं को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज करेगा सम्मानित
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं को सम्मानित करने हेतु रक्तकेन्द्र, जी०एस०वी०एम० मेडिकल कालेज में रविवार को सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी, कानपुर नगर  जितेन्द्र प्रताप सिंह, व विशिष्ट अतिथि डा० विपिन टाडा, सहायक पुलिस आयुक्त कानपुर नगर होगें। रक्तकेन्द्र जी०एस०वी०एम० मेडिकल कालेज, कानपुर द्वारा इस अवसर पर विशेष रूप से उन रक्तदाताओं का अभिनंदन किया जा रहा है जिन्होंने वर्षों से नियमित रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।ब्लड बैंक की नोडल अधिकारी डॉ लुबना खान ने बताया कि रक्तदान करने में तरनजीत सिंह एवं उनके परिवार को निरंतर एवं सर्वाधिक रक्तदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही अजय शंकर दीक्षित एवं डॉ० यशवंत राव सहित अन्य समर्पित स्वैच्छिक रक्तदाताओं को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। इन रक्तदाताओं ने अपने उदाहरण से समाज में रक्तदान की संस्कृति को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डॉ लुबना खान नोडल अधिकारी ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन ने अपने संदेश में कहा कि प्रदेश के कानपुर जिले में स्वैच्छिक रक्तदान शिविरो के आयोजन में सबसे आगे है। इसी क्रम मे इंण्डियन रेडकास सोसाइटी, रामलाला आरोग्य घाम हास्पिटल, रावतपुर मे शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया तथा रक्तकेन्द्र जी०एस०वी०एम० मेडिकल कालेज, कानपुर मे भी स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, प्रतिवर्ष 35000 से ज्यादा रक्त एकत्रित करता है तथा थैलिसिमिया, प्रसूता महिलाये, रोड एक्सीडेंट, लावारिस रोगियो आदि को बिना प्रतिस्थानी निशुल्क रक्त  व रक्त प्लेटलेट्स उपलब्ध कराता है। प्राचार्य डॉ संजय काला ने अपने संदेश में कहा कि रक्तदाता समाज के वास्तविक नायक हैं। उनके अमूल्य योगदान के कारण अस्पतालों में भर्ती गंभीर मरीजों को समय पर जीवनरक्षक रक्त उपलब्ध हो पाता है। समाज के अधिकाधिक लोगों को नियमित रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए ताकि किसी भी मरीज को रक्त के अभाव का सामना न करना पड़े।डा० रिचा गिरि, उप० प्रधानाचार्य ने रक्त की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रक्त केंद्र द्वारा आगामी पखवाड़े में विभिन्न संस्थानों एवं स्थलों पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। डा० रिचा गिरि, उप० प्रधानाचार्य ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविरो को बढावा देने के लिये सभी पात्र नागरिकों सामाजिक संगठनों शैक्षणिक संस्थानों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों से सक्रिय सहभागिता की अपील की है एवं नियमित रक्तदान न केवल समाज सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है बल्कि रक्तदाता के लिए भी लाभकारी है। रक्तदान से पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है तथा यह प्रक्रिया पूर्णतः सुरक्षित एवं वैज्ञानिक मानकों के अनुरूप होती है।  बी०भट्टाचार्या, कानपुर थैलिसिमिक्स , पुलिस कमिश्नरेट के साथ स्वैच्छिक रक्तदान शिविरो के आयोजनमे विशेष योगदान दिया है।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
विश्व रक्तदान दिवस पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित 19 लोगों ने किया रक्तदान
बच्चे सहित पानी की टंकी में चढ़े व्यक्ति को सकुशल पुलिस द्वारा उतारा गया
उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक सीधी भर्ती-2025 के अन्तर्गत अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षा के संबंध में
तकनीकी महाशक्ति IBM और विवि के मध्य ऐतिहासिक एमओयू, जल्द ही होगा हाइब्रिड हैकाथॉन
प्रधानमंत्री कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक ने किया प्रबुद्ध जनों का सम्मान
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :