बच्चे सहित पानी की टंकी में चढ़े व्यक्ति को सकुशल पुलिस द्वारा उतारा गया
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस मौदहा हमीरपुर l मौदहा बड़ा चौराहा के पास बनी हुई पानी की टंकी में आज एक व्यक्ति अपने बच्चे को लेकर टंकी पर चढ़ गया और टंकी से कूदने का प्रयास कर रहा था l लोगों के द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने समझा बूझकर उसे नीचे उतारा l पुलिस द्वारा पूछने पर व्यक्ति ने बताया कि उसका नाम राजेश कुमार दुबे पुत्र संतोष कुमार दुबे निवासी कस्बा वह व थाना सुमेरपुर का रहने वाला है जिसका उसकी पत्नी के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा है जिसके कारण वह मानसिक रूप से व्यथित होकर पानी की टंकी पर चढ़ गया था l पुलिस द्वारा काउंसलिंग की जा रही है और परिजनों को सूचित किया गया है अन्य आगे की कार्रवाई की जा रही है l