होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  तकनीकी महाशक्ति IBM और विवि के मध्य ऐतिहासिक एमओयू, जल्द ही होगा हाइब्रिड हैकाथॉन
 
तकनीकी महाशक्ति IBM और विवि के मध्य ऐतिहासिक एमओयू, जल्द ही होगा हाइब्रिड हैकाथॉन
Updated: 6/14/2026 10:54:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

तकनीकी महाशक्ति IBM और विवि के मध्य ऐतिहासिक एमओयू, जल्द ही होगा हाइब्रिड हैकाथॉन
- lBM की अत्याधुनिक GenAI तकनीक से शुरू होगी नवाचार और कोडिंग की नई क्रांति
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। तकनीकी नवाचार, अकादमिक उत्कृष्टता तथा उद्योगोन्मुख कौशल विकास को नई दिशा प्रदान करते हुए रविवार को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय एवं IBM India Private Limited के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) हुआ। इस रणनीतिक साझेदारी का उद्देश्य विश्वविद्यालय कैम्पस एवं संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की उभरती प्रौद्योगिकियों से जोड़ना तथा उन्हें भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष बनाना है।विश्व की अग्रणी प्रौद्योगिकी कंपनियों में IBM सूचना प्रौद्योगिकी, क्वांटम कंप्यूटिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है। इस समझौते के अंतर्गत IBM अपने अत्याधुनिक एआई टूल्स, क्लाउड प्लेटफॉर्म, तकनीकी संसाधन तथा विशेषज्ञता छात्रों के लिए उपलब्ध कराएगा। साथ ही, IBM के विशेषज्ञ विद्यार्थियों को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से उन्नत प्रशिक्षण, मेंटरशिप तथा उद्योग-आधारित परियोजनाओं पर कार्य करने का अवसर प्रदान करेंगे।इस साझेदारी के अंतर्गत विवि एवं IBM संयुक्त रूप से एक वृहद हाइब्रिड हैकाथॉन का आयोजन करेंगे, जिसमें IBM की उन्नत जनरेटिव एआई कोडिंग तकनीक का उपयोग किया जाएगा। यह आयोजन प्रदेश सरकार के प्रस्तावित प्रमुख एआई आयोजन “AI Manthan 2026” के प्री-इवेंट के रूप में आयोजित किया जाएगा।इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.विनय कुमार पाठक  के कहा कि “यह समझौता केवल दो संस्थाओं के बीच सहयोग नहीं, बल्कि प्रदेश के तकनीकी भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। IBM Software Labs के Vice President Vishal Chahal ने कहा “जनरेटिव एआई तकनीक नवाचार को लोकतांत्रिक बना रही है। अब केवल तकनीकी पृष्ठभूमि वाले छात्र ही नहीं, बल्कि कला, वाणिज्य एवं अन्य विषयों के विद्यार्थी भी अपने विचारों को प्रभावी डिजिटल समाधानों में परिवर्तित कर सकते हैं। विवि के हजारों छात्रों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इस अवसर पर कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा, विवि के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य एवं IBM के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।- बाक्स  दोनों संस्थाओं के छात्रों को फायदा विभिन्न विषयों के छात्र बिना गहन प्रोग्रामिंग ज्ञान के भी एआई आधारित समाधान विकसित कर सकेंगे।विद्यार्थियों को वास्तविक औद्योगिक समस्याओं पर कार्य करने का अवसर मिलेगा। संयुक्त हैकाथॉन संचालन समिति कार्यक्रम के सफल एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करेगी। चयनित टीमों को IBM के विशेषज्ञों द्वारा विशेष मेंटरशिप एवं प्रोजेक्ट मार्गदर्शन प्रदान होगा। श्रेष्ठ टीमों को राज्य स्तरीय मंच पर अपने नवाचार प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त होगा।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
विश्व रक्तदान दिवस पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित 19 लोगों ने किया रक्तदान
बच्चे सहित पानी की टंकी में चढ़े व्यक्ति को सकुशल पुलिस द्वारा उतारा गया
उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक सीधी भर्ती-2025 के अन्तर्गत अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षा के संबंध में
प्रधानमंत्री कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक ने किया प्रबुद्ध जनों का सम्मान
स्वैच्छिक रक्तदाताओं को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज करेगा सम्मानित
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :