प्रधानमंत्री कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक ने किया प्रबुद्ध जनों का सम्मान
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के (पहले प्रधानमंत्री के रूप में) ऐतिहासिक 12 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशव्यापी 'प्रबुद्ध जन सम्मान' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी (अधिवक्ता) ने कानपुर के प्रतिष्ठित चिकित्सा विशेषज्ञ के निवास स्थान पर जाकर उन्हें सम्मानित किया।विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कानपुर के विख्यात जनरल और इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ तथा आंतरिक चिकित्सा एवं गहन चिकित्सा के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप सहगल जी के आवास पर पहुँचकर उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। मैथानी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और सेवा के नए आयाम छुए हैं। समाज के प्रबुद्ध जन, जैसे डॉ. प्रदीप सहगल जी, अपने अद्वितीय ज्ञान और निस्वार्थ सेवा से राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं। चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. सहगल का योगदान कानपुर ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। ऐसे कर्मयोगियों का सम्मान करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। विधायक ने रिटायर्ड जज जगमोहन सिंह का पटका और माला पहना करके सम्मान किया।और उन्हें आभार व्यक्त करते हुए उनकी न्यायपालिका के प्रति सेवाओं एवं निष्ठा की सराहना करते हुए, मोदी जी एवं योगी जी की तरफ से उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप सहगल ने विधायक मैथानी का आभार व्यक्त किया और प्रधानमंत्री के विजन की सराहना की। सम्मान कार्यक्रम के दौरान विधायक सुरेंद्र मैथानी, मंडल अध्यक्ष अजय राय, अरुण शर्मा, दीपक राजपूत एवं मोहन विश्वकर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
|