सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों पर की गई कार्यवाही
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l कस्बा कुरारा के भौली स्टैंड में नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही की गई। सड़क किनारे बढ़ाकर अपने दुकान लगाने वाले के खिलाफ कार्यवाही की गई है। तथा नोटिस भी जारी किए गए है। कस्बे के भौली रोड में सड़क किनारे दुकान चलाने वाले व्यापारियों द्वारा नाले के ऊपर अपने दुकान सामान बढ़ाकर लगा लेने से वाहनों के निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी एस डी एम बलराम गुप्ता की मौजूदगी में नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जेसीबी मशीन से टीन टप्पर आदि हटाए गए। वही इस रोड में सड़क के दोनों तरफ ई रिक्शा वाले सवारी का इंतजार करते है। तथा दुकान वाले व्यापारी भी नाले के ऊपर अपना समान लगा लेते है। जिससे वाहनों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया है।।इस अवसर पर नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। अधिशाषी अधिकारी एसडीएम बलराम गुप्ता ने बताया कि नगर में अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा तथा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नोटिस जारी की जा रही है।
|