दिवंगत कर्मचारी के परिजनों को प्रदान की गई आर्थिक सहायता राशि
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l रिजर्व पुलिस लाइन्स, हमीरपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग में कहार के पद पर कार्यरत दिवंगत कर्मचारी विजय के परिजनों को बैंक ऑफ बड़ौदा एवं पुलिस विभाग के सहयोग से 20 लाख रुपये की पीएसपी योजना के अंतर्गत स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने दिवंगत कर्मचारी के परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता को सराहनीय पहल बताते हुए बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी मौदहा, बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक सहित बैंक एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।