पुराने विवाद के चलते दबंग माँ -बेटों ने युवक को पीटकर किया घायल, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस राठ,हमीरपुर l राठ कोतवाली क्षेत्र के नौहाई गांव में पुराने विवाद के चलते एक युवक के साथ कथित तौर पर घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के दो युवकों और उनकी मां पर गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए राठ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित सुनील कुमार ने रविवार को कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि पुराने विवाद को लेकर गांव के ही दो दबंग व्यक्ति अपनी मां के साथ उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने मिलकर उसके साथ जमकर मारपीट की, जिससे उसके सिर में चोटें आईं। आरोप है कि जाते समय आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित ने राठ कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई, राठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हुई है। प्रकरण की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
|