कस्बा कुरारा में हाईवे किनारे लगे हैं मोरंग के बड़े-बड़े ढेर
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l कस्बा कुरारा में मनकी तिराहा से लेकर झलोखर की तरफ चौकी तालाब तक हाइवे किनारे बड़े बड़े डंप लगे हुए है।रात में बिना रॉयल्टी पर्ची के डंफर चोरी से मौरम की सप्लाई अनवरत कर रहे हैं l
कस्बा कुरारा में मनकी तिराहा से लेकर झलोखर जाने वाली सड़क किनारे जगह-जगह हाइवे किनारे मोरम के डंप लगे हुए है। मौरम लेकर आने वाले डंफर बिना रॉयल्टी पर्ची के माेरम लाकर सड़क किनारे डंप कर रहे है। तथा इसके बाद बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर इसको महंगे दाम में बिक्री कर रहे है। सड़क किनारे मोरम के ढेर लगे रहने से वाहन निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खनिज विभाग द्वारा इनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। रात के अंधेरे में मोरम डंप का खेल चल रहा है। ट्रैक्टरों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में मोरम की सप्लाई की जा
रही है। मौरम लेकर आने वाले डंफर की जांच कराए जाने की जरूरत है।