एडीजी जोन ने ‘‘ Shakit Cop App ’’ के संबंध में की समीक्षा बैठक
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।तकनीक के माध्यम से स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में एक और प्रभावी पहल।श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद इटावा द्वारा विकसित ‘‘ Shakit Cop App ’’ के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ‘‘ Shakit Cop App ’’ की कार्यप्रणाली, प्रमुख विशेषताओं, उपयोगिता एवं पुलिसिंग में इसके प्रभावी उपयोग का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। इस अवसर पर तकनीक आधारित नवाचारों को अपनाते हुए पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी/सरल, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
|