ब्लडमैन जिरगाम सिद्दीकी को वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस इंग्लैंड से एवं नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवार्ड प्रदान कर किया गया सम्मानित
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l रक्तदान को जन आंदोलन का स्वरुप देने वाले जिले में रक्तदान सेवा के लिए समाजसेवी संगठन कौमी एकता रक्तदान फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष जिरगाम सिद्दीकी के लिए 28 जून का दिन ऐतिहासिक बन गया।
मानवता की सेवा और रक्तदान जागरूकता के क्षेत्र में एक दशक से किया जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए एक ही दिन में दो प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाज़ा गया।
ब्लडमैन जिरगाम सिद्दीकी को वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस इंग्लैंड से एवं नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया l
लखनऊ में डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के अटल बिहारी वाजपेई सभागार में निफा संस्था द्वारा आयोजित संवेदना- 2 सम्मान समारोह मे प्रदेश भर से जूटे रक्तदानियों के बीच जिले में कई वर्षों से रक्तदान शिविरो के आयोजन जागरूकता अभियान और अन्य सामाजिक कार्यों सहित विशेषकर विगत वर्ष 23 मार्च को शहीद दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित रक्तदान शिविर आयोजित कराने पर नेशनल इम्पैक्ट सोशल अवार्ड और इंग्लैंड की संस्था द्वारा वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस इंग्लैंड सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. बबीता सिंह चौहान अध्यक्ष राज्य महिला आयोग (उ प्र) एवं विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री लघु उद्योग निगम वैश्य नटवर गोयल राजकुमार मित्तल. वाइस चांसलर बाबा साहब अंबेडकर यूनिवर्सिटी (लखनऊ),
भारतीय प्रसिद्ध हास्य कवि सर्वेश अस्थाना उर्फ़ इस्माइल मैन,अश्वनी शेट्टी नेशनल प्रेसिडेंट निफा सहित गडमान्य अतिथियों ने यह सम्मान प्रदान करते हुए कौमी एकता रक्तदान फाउंडेशन के कार्यों की उन्मुक्त कंठ से सराहना की।
पहले भी प्रतिष्ठित अवॉर्डों से सम्मानित हो चुके ब्लडमैन जिरगाम सिद्दीकी ने इस सम्मान को संस्था से जुड़े हर एक रक्तवीर सहित जिले के सभी रक्तवीरों एवं सहयोगी को समर्पित किया।