सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 53 वा जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस सुमेरपुर,हमीरपुर l समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पी डी ए के मसीहा, गरीबों मजलूमों के मददगार अखिलेश यादव का 53 वा जन्मदिन कस्बा सुमेरपुर में धूमधाम से समाजवादियों द्वारा केक काटकर मनाया गया और महिलाओं को साड़ी वितरित करते हुए भंडारे का आयोजन भी किया गया l कार्यक्रम में समाजवादी कार्यकर्ताओं द्वारा सबसे पहले डॉक्टर बी आर अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात केक काटकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया l पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर खुशी जाहिर की और जन्मदिवस के मौके पर आई हुई महिलाओं को साड़ी वितरित की गई साड़ी मिलने से महिलाओं ने भी खुशी जाहिर की l इसके पश्चात आए हुए सभी लोगों ने व राहगीरों को भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया l इसके साथ ही वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी पेड़ लगाकर किया गया l
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव ,लोहिया वहिनी कुलदीप शुक्ला, राजेश सविता पूर्व कोषाध्यक्ष ,संजय यादव ,शिवशरण सिंह यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख, नंदकिशोर शिवहरे व्यापार सभा ,घनश्याम साहू, मोइन खान आदि समाजवादी साथी सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे l