सपा कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मनाया गया जन्मदिन
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस हमीरपुर l समाजवादी पार्टी कार्यालय में देश के शोषित,पीड़ित,कमजोरों की उम्मीद,उनकी आवाज उठाने वाले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन जिला अध्यक्ष इदरीश खान की अध्यक्षता में बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष इदरीश खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सभी लोग संकल्प लेते हुए मिशन 2027 को पूरा करने का काम करे ।समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य माया बाल्मीकि ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।इस अवसर पर विक्रम सिंह खंगार प्रदेश उपाध्यक्ष मजदूर सभा सपा,रामप्रकाश प्रजापति पूर्व प्रत्याशी हमीरपुर विधान सभा,शुभकरण सिंह परिहार पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि,ओमप्रकाश सोनकर प्रदेश सचिव अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ सपा,मानवेंद्र सिंह,गया प्रसाद अनुरागी,लाला प्रधान,सलीम मोहम्मद जिला अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड सपा ,जिला अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सपा,लालता खंगार,युगांक मिश्रा,अरुण यादव विधान सभा अध्यक्ष हमीरपुर सपा आदि काफी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेतागण एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।