एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 1000 पौधों का रोपण
- छह स्थानों पर हुआ वृक्षारोपण,संरक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए में अमृत हरित महाभियान महोत्सव के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत विश्वविद्यालय द्वारा वृहद पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। विद्यार्थी प्रशिक्षण प्रक्षेत्र, छात्रावासों एवं पुराना दुग्धशाला प्रक्षेत्र सहित विश्वविद्यालय के छ: प्रमुख स्थानों पर इस अभियान के अंतर्गत लगभग 1000 पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में कुलपति डॉ संजीव गुप्ता तथा निदेशक, अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष एवं कर्मचारियों सहित अनेक छात्र छात्राओं ने भाग लिया।योजना का उद्देश्य छात्र छात्राओं की भागीदारी से पौधों की नियमित देखरेख और संरक्षण को सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में कुलपति ने कहा कि देश के ओजस्वी “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ का नारा दिया है, यह केवल पर्यावरणीय जागरूकता नहीं बल्कि भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक भी है।और आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित पर्यावरण प्रदान कर सकते हैं।” कुलपति ने अपने संबोधन में कहा कि “वृक्ष हमें जीवनदायिनी प्राणवायु प्रदान करते हैं, उनकी रक्षा करना हमारा नैतिक दायित्व है। यदि हम आज पेड़ लगाएंगे तो कल हमारी आने वाली पीढ़ियां सुरक्षित रहेंगी। वैश्विक तापमान वृद्धि की चुनौती से सभी परिचित हैं और इस दिशा में छोटे-छोटे प्रयास भी बहुत बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं।” इस अभियान का उद्देश्य न केवल पर्यावरण को संरक्षित करना है, बल्कि समाज में हरित क्रांति के प्रति जन-जागरूकता फैलाना भी है। विश्वविद्यालय की मीडिया प्रभारी डॉक्टर खलील खान ने कहा कि यह वृक्षारोपण अभियान विश्वविद्यालय में एक सप्ताह तक चलेगा। विश्वविद्यालय के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्रों पर भी बृहद वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर सभी से अपील की गई कि वे अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी जिम्मेदारी भी स्वयं उठाएं, जिससे धरती को हरा-भरा और जीवन योग्य बनाए रखा जा सके।