क्राइम ब्रांच का ‘ऑपरेशन’ वाइट पाउडर हिट, 4.5 कुंतल गांजा लदे कंटेनर समेत तस्कर धरा गया!
- क्राइम ब्रांच टीम का ऑपरेशन वाइट पाउडर अभियान एक्शन ज्रायम की दुनिया संलिप्त में हड़कंप
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन वाइट पाउडर’ के तहत क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। एडीसीपी क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच टीम ने सजेती थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 कुंतल गांजा से लदे कंटेनर का भंडाफोड़ कर तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया इसकी कीमत लगभग छहकरोड़। पुलिस ने मौके से तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच की सटीक सूचना, रणनीतिक निगरानी और त्वरित कार्रवाई के चलते यह ऑपरेशन सफल रहा। पुलिस ने बरामद गांजा और कंटेनर को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से नशे के कारोबार में लिप्त तत्वों में हड़कंप मच गया है।कमिश्नरेट पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।