होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  दिव्यांग छात्राओं की पढ़ाई को मिलेगी रफ्तार, सरकार देगी ई-ट्राइसाइकिल
 
दिव्यांग छात्राओं की पढ़ाई को मिलेगी रफ्तार, सरकार देगी ई-ट्राइसाइकिल
Updated: 7/6/2026 10:43:00 PM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

दिव्यांग छात्राओं की पढ़ाई को मिलेगी रफ्तार, सरकार देगी ई-ट्राइसाइकिल
*स्कूल व शिक्षण-प्रशिक्षण प्राप्त कर रही 16 वर्ष या अधिक आयु की पात्र छात्राओं को मिलेगा लाभ, प्रति ई-ट्राइसाइकिल 65 हजार रुपये तक अनुदान*
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर।आवागमन की कठिनाई अब दिव्यांग छात्राओं की पढ़ाई और प्रशिक्षण की राह में बाधा नहीं बनेगी। स्कूल जाने तथा शिक्षण-प्रशिक्षण प्राप्त कर रही पात्र दिव्यांग छात्राओं को प्रदेश सरकार ई-ट्राइसाइकिल प्रदान करेगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 से लागू नई नियमावली के तहत प्रति ई-ट्राइसाइकिल अधिकतम 65 हजार रुपये का अनुदान अनुमन्य होगा। योजना का उद्देश्य छात्राओं को दैनिक कक्षाओं, लाइब्रेरी, लैब और हॉस्टल तक सुगम आवागमन की सुविधा देकर उनका शैक्षिक पुनर्वासन करना है।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि दिव्यांग छात्राओं को शिक्षा और प्रशिक्षण के समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। ई-ट्राइसाइकिल उनकी आवागमन संबंधी कठिनाइयों को कम कर शिक्षा से निरंतर जुड़े रहने में सहायक होगी। उन्होंने योजना की जानकारी पात्र छात्राओं तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
योजना के अंतर्गत 16 वर्ष या उससे अधिक आयु की उत्तर प्रदेश निवासी दिव्यांग छात्राएं पात्र होंगी। मस्क्यूलर डिस्ट्रोफी, स्ट्रोक, सेरेब्रल पाल्सी, हीमोफिलिया अथवा इसी प्रकार की शारीरिक स्थिति से प्रभावित ऐसी छात्राएं, जिनकी दृष्टि एवं मानसिक स्थिति अच्छी हो, कमर के ऊपर का भाग स्वस्थ हो और जो ई-ट्राइसाइकिल पर बैठकर अपने हाथों से उसका संचालन करने में सक्षम हों, योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगी। दिव्यांगता मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रमाणित होना आवश्यक होगा। जनपद स्तरीय तकनीकी समिति शारीरिक सक्षमता का भौतिक परीक्षण करेगी और ई-ट्राइसाइकिल के लिए उपयुक्त पाए जाने पर ही अग्रेतर प्रक्रिया की जाएगी।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी बिनय कुमार उत्तम ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। संबंधित स्कूल अथवा शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थान के संस्थाध्यक्ष द्वारा अध्ययनरत होने का प्रमाणपत्र दिया जाएगा, जिसकी पुष्टि विभाग द्वारा की जाएगी। दिव्यांग छात्रा अथवा उसका परिवार आयकरदाता नहीं होना चाहिए। लक्ष्य के सापेक्ष सर्वप्रथम गरीबी रेखा से नीचे के पात्र लाभार्थियों को संतृप्त किया जाएगा। लक्ष्य शेष रहने पर दिव्यांगता के घटते क्रम तथा आय के बढ़ते क्रम में लाभ दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पात्र छात्रा को पांच वर्ष में एक बार ई-ट्राइसाइकिल से लाभान्वित किया जाएगा। पिछले पांच वर्षों में भारत सरकार, स्थानीय निकाय, सांसद निधि, विधायक निधि अथवा किसी अन्य सरकारी या सरकार से अनुदानित स्रोत से ई-ट्राइसाइकिल प्राप्त करने वाली छात्रा को पुनः लाभ नहीं मिलेगा। प्राप्त आवेदनों को उपलब्ध बजट के सापेक्ष प्रथम आवक-प्रथम पावक के सिद्धांत पर सूचीबद्ध कर जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली अनुमोदन समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
लाभार्थी का आधार एवं यूनिक डिसएबिलिटी आइडेंटिटी कार्ड (यूडीआईडी) सहित पूरा विवरण विभागीय पंजिका में दर्ज किया जाएगा। किसी आवेदन को निरस्त किए जाने की स्थिति में उसका स्पष्ट कारण दर्ज करने के साथ आवेदक को भी अवगत कराया जाएगा।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
जलभराव की स्थिति का जायजा लेने निकली महापौर ने नालियों के अतिक्रमण पर जयंती नराजगी
किसानों को वितरित किए तिल की उन्नत किस्में
आयोजित संगोष्ठी में धर्म गुरुओं ने भरी हूंकार"सबके हैं हुसैन"
विकलांगों ने प्रशांत कुमार को सम्मानित किया
क्राइम ब्रांच का ‘ऑपरेशन’ वाइट पाउडर हिट, 4.5 कुंतल गांजा लदे कंटेनर समेत तस्कर धरा गया!
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :