किसानों को वितरित किए तिल की उन्नत किस्में
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर | सीएसए के कुलपति डा० संजीव गुप्ता के निर्देशन में प्रसार निदेशालय के सभागार में विश्वविद्यालय एवं तिल एवं नाइदर परियोजना समन्वयक जबलपुर मध्य प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में तिल की दो प्रजातियां आरटी-372 एवं बीयूएटी तिल-1 की के 80 अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन हेतु बीजों का वितरण किया गया।साथ ही साथ तिल की अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन के सम्बन्ध में किसानों को जागरूक कराते हुये प्रशिक्षण दिया गया, जिससे खरीफ में तिलहन के उत्पादन को बृहत रूप से बढ़ावा मिल सके एवं देश की खाद्य तेल मिशन को बढ़ावा मिले।तिलहन के प्रो० (डा०) महक सिंह, निदेशक शोध, (डा०) कौशल कुमार, अधिष्ठाता कृषि संकाय, एवं प्रो० (डा०) विवेक कुमार त्रिपाठी, निदेशक प्रसार, प्रो० (डा०) राम जी गुप्ता, विभागाध्यक्ष, पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान विभाग, प्रो० (डा०) अखिलेश मिश्रा, अनुभागाध्यक्ष, दलहन अनुभाग, प्रो० (डा०) उमा नाथ शुक्ला, संयुक्त निदेशक शोध एवं डा० वी०के० कनौजिया, के०वी०के० अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं डा० विनोद कुमार द्वारा किसानों को प्रशिक्षत किया गया।
|