जलभराव की स्थिति का जायजा लेने निकली महापौर ने नालियों के अतिक्रमण पर जयंती नराजगी
- सीसामऊ नाले पर बनी नयी दीवार गिरने की जॉच कराकर पुनः बनवाये जाने के निर्देश दिये।
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर । महापौर और नगर आयुक्त, पार्षदो के साथ लगातार हो रही बारिश से शहर में हो रहे जलभराव की स्थित का निरीक्षण किया।महापौर प्रमिला पाण्डेय को बरसात में कई स्थानों पर जलभराव सीसामऊ नाले पर नयी बनी दीवार के गिरने की सूचना पर महापौर ने नाला सफाई में कई स्थानों पर कमियॉ मिली। निरीक्षण के दौरान महापौर ने टैफ्को क्षेत्र में नाले पर अवैध कब्जे पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण के कारण जल निकासी बाधित हो रही है, जिससे शहरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में उन्होंने जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नाराजगी व्यक्त की। महापौर ने पुनः जलभराव न हो इसकी कमियॉ दूर किये जाने एवं सीसामऊ नाले पर बनी नयी दीवार गिरने की जॉच कराकर निविदादाता पर कार्यवाही कराये जाने के साथ पुनः बनवाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नालों और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी और किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महापौर ने बताया कि वह मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शहर की समस्याओं के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करेंगी। निरीक्षण में नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय, महाप्रबन्धक जलकल आनन्द कुमार त्रिपाठी, पार्षद अभिनव शुक्ला ‘गोलू’, सौरभ देव, मनीष मिश्रा, आकर्ष बाजपेयी, मो. उमर, पूर्व पार्षद गुंजन मिश्रा, जोनल अधिकारी, जोन-4 राजेश सिंह, अधिशाषी अभियन्ता, जोन-4 मीनाक्षी अग्रवाल, जेडएसओ-4 मो0 फहीम इत्यादि उपस्थित रहे।