करंट की चपेट में आकर अधेड़ की दर्दनाक मौत
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कुरारा,हमीरपुर l थाना क्षेत्र के कंडोर गांव में विद्युत करंट की चपेट में आकर अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी तब पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
क्षेत्र के कंडोर गांव निवासी कालका यादव 55 वर्ष पुत्र जगन्नाथ खेती करता था। बीती रात वह घर में विद्युत करंट की चपेट में आ गया। तथा मौके पर उसकी मौत हो गई। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी मिली। तब थाना पुलिस को जानकारी दी। तब पुलिस नेगांव जाकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के एक पुत्र तथा तीन पुत्रियां है। जिनमें दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।