होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  राठ पुलिस ने व्यापारी के घर फायरिंग कांड का किया खुलासा
 
राठ पुलिस ने व्यापारी के घर फायरिंग कांड का किया खुलासा
Updated: 7/7/2026 1:15:00 PM By Reporter-

राठ पुलिस ने व्यापारी के घर फायरिंग कांड का किया खुलासा
-घर के बाहर गोली चलाने वाले दोनों अभियुक्तों को दो तमंचा सहित किया गिरफ्तार
-घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद-भेजा न्यायालय
जिला संवाददाता सुनील कुमार धुरिया 
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस राठ,हमीरपुर l कस्बे के कोट बाजार में कपड़ा व्यापारी के घर के बाहर तमंचे से फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में राठ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देशी तमंचे, दो जीवित कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा वारदात में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई को कोट बाजार निवासी व्यापारी शेख जहीर की तहरीर पर थाना कोतवाली राठ में  (बीएनएस) की धारा 115(2), 352, 351(3) एवं 288 में मुकदमा दर्ज किया गया था। व्यापारी ने आरोप लगाया था कि रात करीब 10 बजे मुशर्रफ उर्फ मुस्सु पठान अपने एक साथी के साथ बाइक से उनके घर पहुंचा, गाली-गलौज और मारपीट की तथा विरोध करने पर तमंचे से हवाई फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया था। घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसमें पीछे बैठा युवक तमंचे से फायर करता दिखाई दिया था। फायरिंग के दौरान घर से बाहर निकली व्यापारी की चाची रुबीना खातून बाल-बाल बच गई थीं, जबकि गोली चलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। मामले की विवेचना के दौरान सोमवार को थाना कोतवाली राठ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोर्चरी हाउस मोड़ के पास से दोनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुशर्रफ उर्फ मुस्सु पठान 26 वर्षीय पुत्र मकबूल तथा प्रांजुल 24 वर्षीय पुत्र प्रमोद विश्वकर्मा, दोनों निवासी सिकंदरपुरा, कस्बा राठ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देशी तमंचे (.315 बोर), दो जीवित कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक नीरज, उपनिरीक्षक पवन चौधरी, कांस्टेबल आरेन्द्र, कांस्टेबल दिलीप तथा आरक्षी हर्ष विश्वकर्मा की टीम शामिल रही।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
आईआईटी के पूर्व छात्र डॉ. नरेश चंद गुप्ता और निधि गुप्ता ने छात्रावास अवसंरचना के विकास हेतु ₹10 करोड़ का दिया योगदान |
सतत विकास एवं पर्यावरण संरक्षण में बौद्ध दृष्टिकोण
समन्वय जूनियर बालक वर्गीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता हेतु 7 जुलाई को जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित होगा
पात्रता के बाद भी सूची से काटा विधवा का नाम, डीएम ने दिए तुरंत आवास के निर्देश
करंट की चपेट में आकर अधेड़ की दर्दनाक मौत
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :