संदिग्ध परिस्थितियों में महिला बाबू का शव उसके कमरे में मिला
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। श्रमायुक्त कार्यालय में प्रधान लिपिक के पद पर कार्यरत महिला बाबू की संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे में शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस घटना की जांच कर रही है।कल्याणपुर निवासी सुधा भारती श्रमायुक्त कार्यालय के बीओसी विभाग में बतौर प्रधान लिपिक के पद पर कार्यरत थी। विभागीय सूत्रों ने बताया कि सुधा और उसके पति से 10 वर्षों से अनबन चल रही थी। दोनों पति पत्नी एक ही मकान में ऊपर नीचे अलग अलग रह रहे थे। सुधा भारती के एक बेटी (16 ) व बेटा (11) साल का है। पति पीएसआईटी में लाइब्रेरियन के पद पर है। वही परिजनों के साथ आए लोगों ने विभाग के दिनेश बिष्ट और एएलसी सुमन सिंह पर काम को लेकर प्रताड़ित करना बताया है जिसके कारण काम का बोझ ज्यादा पड़ने और अधिकारियों की प्रताड़ना से परेशान हो कर सुधा ने ये कदम उठाया है। हालांकि परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने बताया कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगी।
|