होम कानपुर कानपुर आस-पास अपना प्रदेश राजनीति देश/विदेश स्वास्थ्य खेल आध्यात्म मनोरंजन बिज़नेस कैरियर संपर्क
 
  1. उत्तर प्रदेश-वाराणसी पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य,बाबा काशी विश्वनाथ का किया दर्शन पूजन
  2.      
  3. कानपुर-समाधान दिवस में डीएम के सामने पेट्रोल छिड़क कर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप,समस्या समाधान होने पर युवक ने मांगी माफी
  4.      
  5. दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास पहुंचे....
  6.      
  7. मुंबई- नहीं रहे फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने ली अतिंम सांस
  8.      
  9. आंध्र प्रदेश-आंध्र प्रदेश के वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ इस में कुछ श्रद्धालुओं की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,ने दुख जताया।
  10.      
  11. कानपुर - रघुवीर लाल बनाए गए नए पुलिस कमिश्नर
  12.      
  13. कानपुर- बेकनगंज के तीन मंजिला मकान में भीषण आग, मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
  14.      
  15. अहमदाबाद-अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, कई यात्री होने की सूचना
  16.      
  17. कानपुर-कानपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ₹47,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
  18.      
  19. कानपुर -असम सरकार के मंत्री ने शुभम द्विवेदी के परिजनों को सौंपी पांच लाख की चेक
  20.      
  21. कानपुर-कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में लगी भीषण आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  22.      
  23. उत्तर प्रदेश-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
  24.      
  25. उत्तर प्रदेश -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने प्रयागराज संगम में लगाई डुबकी
  26.      
  27. वाराणसी - फिल्म अभिनेता ब्रह्माजी विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में पहुंचे किया दर्शन पूजन
  28.      
  29. वाराणसी -भारतीय खिलाड़ी स्नेह राणा पहुंची विश्व प्रसिद्ध मां गंगा आरती में
  30.      
  31. कई दिन पुरानी दो कुंटल सड़ी मिठाई बरामद की गई,तीनों कारखानों को सील कर टीम ने चस्पा की नोटिस ,सौरिख थाना क्षेत्र के बेहटा रामपुर में टीम ने मारा छापा
  32.      
  33. खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई फैक्ट्री में मारा छापा,पांच भाई 3 कारखानों में बना रहे थे केमिकल वाली मिठाई
  34.      
  35. पुलिस और प्रदूषण विभाग कार्रवाई करेगा,फैक्ट्री चल रही थी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे,पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा
  36.      
  37. मच्छर अगरबत्ती की फैक्ट्री में 2 की मौत का मामला,राज्यमंत्री असीम अरुण ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
  38.      
  39. सदर कोतवाली क्षेत्र के इशवा पुर का मामला
  40.      
 
 
आप यहां है - होम  »  कानपुर आस-पास  »  महापौर ने नालों की सफाई पर लगाई फटकार
 
महापौर ने नालों की सफाई पर लगाई फटकार
Updated: 7/8/2026 12:13:00 AM By Reporter- rajesh kashyap kanpur

महापौर ने नालों की सफाई पर लगाई फटकार
- नगर आयुक्त के निरीक्षण ने नाले पर अतिक्रमण पर सफाई नायक समेत 6 कर्मचारियों का वेतन रोका
हिंदुस्तान न्यूज़ एक्सप्रेस कानपुर। बारिश में जलभराव और नाला सफाई को लेकर नगर निगम पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। मंगलवार को एक ओर महापौर प्रमिला पांडेय ने सर्वोदय नगर और फजलगंज वार्ड का निरीक्षण कर नालों पर अतिक्रमण और सफाई में लापरवाही पर अधिकारियों को फटकार लगाई। वहीं दूसरी ओर नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने परमट क्षेत्र का निरीक्षण कर जलभराव के कारणों की समीक्षा की और 24 घंटे निगरानी के सख्त निर्देश जारी किए।महापौर प्रमिला पांडेय के निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर नालों के ऊपर अतिक्रमण मिला, जबकि रिकॉर्ड में उनकी सफाई पूरी दिखाई गई थी। इस पर उन्होंने नगर निगम के मुख्य अभियंता को तत्काल अतिक्रमण हटाने और नालों की प्रभावी सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके बाद नगर निगम की टीम ने सर्वोदय नगर और फजलगंज में अभियान चलाकर नालियों और नालों के ऊपर बने अस्थायी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि पूरे शहर में नाला सफाई अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है। जहां भी अतिक्रमण या लापरवाही मिलेगी, वहां तत्काल कार्रवाई कर बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को रोकने का प्रयास किया जाएगा। वहीं नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने परमट सम्पवेल, परमट मंदिर और शेल्टर होम के पास जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। समीक्षा में सामने आया कि परमट नाला टैपिंग स्थल पर स्क्रीन में फ्लोटिंग मैटेरियल जमा होने और उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) की ओर से पाइपलाइन कार्य के दौरान बनाई गई अस्थायी दीवार के कारण पानी का बहाव बाधित हुआ, जिससे बैकफ्लो और जलभराव की स्थिति बनी हुई थी। नगर निगम के अनुसार अब अस्थायी अवरोध हटा दिया गया है। निरीक्षण के दौरान परमट मंदिर परिसर, सीढ़ियों और घाट पर गंदगी मिलने पर नगर आयुक्त ने सफाई नायक समेत छह आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बरसात के दौरान सफाई और जल निकासी में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share this :
   
State News से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए HNS के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
 
प्रमुख खबरे
वृक्षारोपण कर समाजवादियों ने अखिलेश यादव को जन्मदिन सप्ताह की दी बधाई
वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के तहत निकाली गई जागरूकता रैली, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में किया गया पौधरोपण
निर्दोष युवक को उठाकर यातनाएं देने के मामले में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा
बीज वितरण में किसानों को करना पड़ रहा पूरा पूरा दिन इंतजार,
ग्रो सेफ फूड 2.0 अभियान के तहत सुरक्षित कीटनाशी प्रयोग पर कार्यशाला आयोजित
 
 
 
Copyright © 2016. all Right reserved by Hindustan News Express | Privecy policy | Disclimer Powered By :